फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खतरे के निशान को छूने को बेताब सरयू, तटवर्ती गांवों में बढ़ा खतरा

Sun, 03 Aug 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर ने जिले के बद्री का पूरा निषाद बस्ती और पटपरवा गांव की नींद उड़ा दी है। नदी अब महज 160 मीटर की दूरी पर है और खतरे के निशान से सिर्फ 31 सेमी नीचे बह रही है। लगातार हो रही कटान से अब तक तीन बीघे खेत सरयू में समा चुके हैं, जबकि ग्रामीणों की जमीन और घर अब सीधे खतरे में हैं।
विज्ञापन

रविवार को सरयू नदी का जलस्तर 92. 42 मीटर रहा जो खतरे के निशान से मात्र 31 सेमी नीचे है। आलापुर तहसील क्षेत्र के मांझा कम्हरिया व कम्हरिया क्षेत्र में किसानों के खेत आहिस्ता आहिस्ता नदी में समां रहे हैं। कटान करते हुए सरयू धीरे धीरे आबादी की ओर बढ़ रही है। यह नजारा देख ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। बद्री का पूरा निषाद बस्ती व पटपरवा मजरे के ग्रामीण सबसे पहले नदी के रडार पर हैं। जलस्तर में वृद्धि होने से अब तक किसानों के लगभग कई बीघे खेत नदी की धारा में कटान से समाहित हो चुके हैं। बद्री के पूरा निषाद बस्ती के ग्रामीण राजेश, बंसीलाल निषाद, कैलाश, संजय व मुकेश ने कहा कि सप्ताह भर से नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान बढ़ा है। नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता गया तो कटान भी और भयानक हो जाएगी। हर बार नदी में पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों को काफी नुकसान होता है। प्रशासन की ओर से जो मदद भी दी जाती है वह नाकाफी रहती है।


ग्रामीण न हो परेशान

जलस्तर बढ़ने से कटान हो रही है, लेकिन ग्रामीणों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। कटान रोके जाने को लेकर बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से ट्री स्पर का कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन


सुभाष सिंह धामी,एसडीएम


पांच दिनों में नदी के जलस्तर का रिकॉर्ड

बुधवार 91.84 मीटर

बृहस्पतिवार 92.13 मीटर

शुक्रवार 92.28 मीटर

शनिवार 92.36 मीटर

रविवार 92.42 मीटर

नदी का पानी बढ़ते ही सक्रिय हुई बाढ़ चौकियां



विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा तहसील क्षेत्र में बारिश तथा बैराजों से पानी छोड़ने से सरयू नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में छह सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। टांडा तहसील के उल्टहवा मांझा, मांझा कला, मांझा चिंतौरा, केवटला, नदी नसरुल्लापुर, अवसानपुर, नैपुरा, सलोनाघाट, ढेलमऊ, फूलपुर और डुहिया समेत लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ चौकियों व नाविकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। बाढ़ खंड विभाग के अवर अभियंता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जलस्तर छह सेंटीमीटर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें