फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आठ बीघा खेत सरयू नदी में समाए

Mon, 21 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में गिरावट के चलते आलापुर क्षेत्र के माझा कम्हरिया में कटान सोमवार को भी जारी रही। कई किसानों के आठ बीघा खेत सरयू नदी में समा गया। इसके साथ तीन दिन में 18 बीघा खेत कटान की भेंट चढ़ चुके हैं। उधर पटपरवा मार्ग से पानी हट गया लेकिन प्रसाद कुर्मी का पूरा के रास्ता अभी जलमग्न है।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में लगातार चार दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे बाढ़ प्रभावित आधा दर्जन गांवों के लोगों को काफी राहत मिली है। दूसरी तरफ माझा इलाके के ही दूसरे कई गांवों में नदी की कटान ने चिंता बढ़ाई है। तीन दिन से लगातार कटान हो रही है। सोमवार को आधा दर्जन किसानों के आठ बीघा खेत सरयू में समा गए। इनमें राघवेंद्र, परमात्मा, कृपाशंकर सिंह, सुरेश सिंह, सोनू सिंह, चंद्रजीत के खेत शामिल हैं।
इससे पहले शनिवार को चार बीघा और रविवार को छह बीघा खेत कटान की भेंट चुके हैं। इन हालात को देखते हुए माझा कम्हरिया क्षेत्र के अन्य किसानों चिंता बढ़ती जा रही है। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता का कहना है कि सरयू का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। बाढ़ प्रभावित गांवाें में स्वास्थ्य विभाग की टीम को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन


पटपरवा गांव में आवागमन हुआ आसान
सरयू के जलस्तर में कमी के चलते पटपरवा गांव के मार्ग पर भरा पानी हट गया। इससे लोगों को आवागमन में राहत मिली। हालांकि प्रसाद कुर्मी पूरा के मार्ग पर पानी कम तो हुआ है लेकिन अभी पूरी तरह से नहीं हटा है। इससे सोमवार को भी लोगों को गांव से निकलने में परेशानी उठानी पड़ी। खेतों में पानी भरा होने से मवेशियों के समक्ष चारे का संकट बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें