फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रांसफार्मर जला, 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 21 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के अमरौला में लगा ट्रांसफार्मर रविवार देर शाम धू-धूकर जल उठा। इससे लगभग डेढ़ हजार आबादी को उमस भरी गर्मी के बीच रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के फुंकने से अमरौला के साथ आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। अमरौला के लोगों ने रात में ही उपकेंद्र पर शिकायत की। इसके बाद भी उन्हें बिजली संकट से निजात नहीं मिल सकी। सोमवार को पूरे दिन लोगों ने बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार किया। शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। क्षेत्र के राजेंद्र, संदीप, अनुराग, जगदीश आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। इससे अक्सर आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें