फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर घटा पर कटान का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित खेत - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
टांडा। सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से कमी हो रही है। इससे माझा क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं, कटान की आशंका ने उन्हें चिंतित भी कर दिया है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन के अनुसार फिलहाल कटान की कोई आशंका नहीं है। प्रशासन की निगाह कटान वाले क्षेत्रों में लगातार बनी हुई है। इस बीच सोमवार को एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की मुश्किल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से लगातार सरयू नदी के जलस्तर में कमी हो रही है। बीते 24 घंटे में सरयू नदी का जलस्तर तेजी से कम हुआ है। बाढ़ प्रखंड अधिकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 36 सेमी. कम हुआ है। हालांकि, अब भी जलस्तर खतरे के निशान से 19 सेमी. ऊपर है। इस बीच सोमवार को एसडीएम अभिषेक पाठक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों माझा उल्टहवा, माझा अवसानपुर, माझा कला समेत कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
उधर, जलस्तर में कमी आने से एक तरफ जहां माझा क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, वहीं कटान की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। माझा क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि जब जलस्तर में कमी होती है तो कटान की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में समय रहते कटान वाले क्षेत्र में जरूरी कदम उठाया जाएं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने कटान की आशंका से इंकार करते हुए कहा कि कटान वाले क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें