फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार सेना ने प्रदर्शन कर बुलंद की हक की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षक भर्ती व नीट परीक्षा में समाप्त किए गए ओबीसी आरक्षण को तत्काल वापस लेकर आरक्षण का लाभ पहले की तरह ही दिया जाए। आरक्षण खत्म करना पिछड़ा वर्ग के साथ घोर अन्यायपूर्ण है। चेतावनी दी गयी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांग का निस्तारण नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रेश वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें सबका साथ, सबका विकास का नारा तो देती हैं, लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है। कहा कि जिस प्रकार से शिक्षक भर्ती व नीट में पिछड़ों का आरक्षण समाप्त किया गया है, वह अत्यंत अन्यायपूर्ण है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को पूर्व की तरह पिछड़ों को आरक्षण देना ही होगा।
जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के साथ लंबे समय से उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। इससे पिछड़ा वर्ग के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने की समाप्ति से पहले प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान आत्माराम पटेल, मनोज पटेल, अजय यादव, राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें