फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की जयंती मनाई

Sat, 31 Oct 2015 10:37 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिन्देश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरधाभिउरा में शनिवार को लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनी। रन फॉर यूनिटी प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रबंधक रक्षाराम वर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में निष्ठा चौरसिया, नीतू विश्वकर्मा, प्रीति मिश्रा, ऋषिकेश व अरविन्द गुप्त आदि ने भाग लिया। इस मौके पर सुरेश वर्मा व अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव ने देश के महान सपूतों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रवक्ता पुष्कर मिश्र ने सरदार पटेल व आचार्य के राजनीति जीवन पर चर्चा की। क्विज प्रतियोगिता में छात्र निलेश शर्मा, सूरज रंजन, प्रमिला, प्रीती चौहान, प्रतिमा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष सैय्यद मैराजुद्दीन किछौछवी के नेतृत्व में भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया। महान चिंतक, विचारक व शिक्षाविद आचार्य नरेन्द्र देव को भी उनकी जयंती पर याद किया गया। जिलाध्यक्ष ने देश के नेताओं के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस मौके पर प्रदेश सचिव रामकुमार पाल, मोहम्मद अनीस खां, कृष्ण कुमार पांडेय, डॉ. विजय शंकर तिवारी व सुखीलाल आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के कार्यवाहक जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार वर्मा की अगुवाई में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनायी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें