फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार दीपों के साथ सरयू की महाआरती

Fri, 08 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा में सरयू तट पर महाआरती का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र प्रतिपदा एवं भारतीय नववर्ष के स्वागत में सरयू नदी की 21 हजार 511 दीपों से महाआरती की गई। श्रद्घालुओं ने दुग्धाभिषेक के साथ ही विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान सभी से नदियों की शुद्घता, पवित्रता व स्वच्छता बनाए रखने का आहवान किया गया।
विज्ञापन


नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में  प्रसिद्घ श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट सरयू नदी की पवित्र जलधारा में भव्य मंच बनाया गया। शुक्रवार की शाम पंडित राकेश कुमार मिश्र ने यजमान दंपती आनंद अग्रवाल, दिनेश नारायण सिंह, राजेश साहू, राकेश अग्रवाल आदि को संकल्प कराकर वैदिक मंत्रोच्चार से मां सरयू का पूजन एवं दुग्धाभिषेक कराया।

मंगला चरण और वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्घालुओं ने गोधूलि बेला में हजारों दीपों की रोशनी से उत्पन्न आलौकिक वातावरण में महाआरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें