फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटा क्लॉज ने बच्चों को बांटे गिफ्ट

Fri, 23 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के एक विद्यालय में क्रिसमस डे से पूर्व खुशी का इजहार करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिसमस का उल्लास जिले में चरम पर पहुंचने लगा है। शुक्रवार को क्रिसमस से पूर्व जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न विद्यालयों में जहां सांता क्लॉज ने छात्र-छात्राओं में केक व मिठाई का वितरण किया, वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। क्रिसमस से पूर्व ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उसका उल्लास दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन


जहां चर्च की भव्य साज-सजावट की जा रही है, वहीं विशेष साफ- सफाई का कार्य भी जोरों पर है। क्रिसमस के अवकाश से पहले जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालयों में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय स्थित सेंट पीटर्स विद्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरूआत फादर आर्ची वाल्ड डि सिल्वा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने यीशू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि यीशू ने अपना पूरा जीवन दबे कुचले लोगों के उत्थान में लगा दिया। बाद में क्रिसमस मेले का आयोजन हुआ, इसमें विभिन्न प्रकार के लगे स्टाल पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर आनंद लिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सांता क्लॉज ने छात्र-छात्राओं के बीच केक व मिठाई का वितरण किया। इस मौके पर सुरेंद्र विश्वकर्मा, आलोक पाठक, सबेस्टियन आदि मौजूद रहे। जिला मुख्यालय स्थित सेंट जांस विद्यालय में क्रिसमस मेले का आयोजन हुआ। साथ ही छात्रों ने जंपिंग झूला का जमकर आनंद उठाया।

सेंटाक्लॉज ने छात्र-छात्राओं में केक व मिठाई का वितरण किया। प्रबंधक डॉ. नवीन जान ने भगवान यीशू के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानाध्यापिका रेनू जान, तान्या ओल्सन, शीराज खान, अभिनव मिश्र आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के कई अन्य विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें