फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड: विपिन कुमार और शिखा बनीं जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस बार 1771 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से करीब 1200 परीक्षार्थियों ने नौ केंद्रों पर परीक्षा दी थी। परिणाम में पूर्व माध्यमिक में छात्र और उत्तर मध्यमा में छात्रा का दबदबा देखने को मिला।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक वर्ग में विपिन कुमार ने 82.29 % अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर माध्यमिक वर्ग में शिखा 75.92 % अंकों के साथ अव्वल रहीं। उत्तर मध्यमा में टॉप- 4 में चार छात्राओं और पूर्व मध्यमा में चार छात्र व एक छात्रा ने जगह बनाई है। दोनों वर्गाें में बेटियों ने बाजी मारी है।
उत्तर मध्यमा में जिले के टॉप-10 विद्यार्थी
उत्तर मध्यमा के टॉपर्स में शिखा (75.92%) श्री शांति संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगहरा गोसाइगंज, माधुरी (75.67%) शिशु संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीर सिंहपुर सरैया, श्रेया यादव (73.83%) आयुर्वेद संस्कृत इंटर कॉलेज सुरहरपुर मालीपुर, खुशबुन्निशा (73.33%) ज्ञानचंद बालिका संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताजपुर हजपुरा, विमलेश कुमार (72.17%) कत्यायन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेठाकला, प्रिया विश्वकर्मा (71.83%) रामदुलारी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर टांडा, प्राकृति (71.58%) ज्ञानचंद बालिका संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताजपुर हजपुरा, सत्यम दुबे (71.58%) श्री शिव भवन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्तूपुर, संजू (71.42%) श्री शिव भवन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्तूपुर, माधुरी (71.25%) कत्यायन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेठाकला, अंकित यादव (70.67%) राम प्रताप संस्कृत माध्यमिक विद्यालय अतरौरा रामबाबा शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्व मध्यमा के टॉप-10 मेधावी
टॉपर्स में विपिन कुमार (82.29%) रामधारी रविशंकर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बनगवां, रीना (82%) श्री शिव भवन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्तूपुर, संगम (81.43%) श्री शिव भवन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्तूपुर, पवन कुमार (81.43%) आयुर्वेद संस्कृत इंटर कॉलेज सुरहरपुर मालीपुर, आयुष आनंद (81.29%) सूर्य नारायण श्री रामदास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आशाजीतपुर, शुभम (81.14%) सूर्य नारायण श्री रामदास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आशाजीतपुर, राज (80.71%) श्री शिव भवन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्तूपुर, रोली (80.43%) रामधारी रविशंकर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बनगवां, किशन गुप्ता (80.29%) श्री शिव भवन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्तूपुर, विकास (80.29%) आयुर्वेद संस्कृत इंटर कॉलेज सुरहरपुर मालीपुर, पिंटू (80.29%) आयुर्वेद संस्कृत इंटर कॉलेज सुरहरपुर मालीपुर, बंदना (80.29%) ग्रामीण जन सहयोगी आदर्श संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिझौलिया, अंगद चौबे (79.71%) श्री शिव भवन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्तूपुर, अर्पित पाल (79.71%) आयुर्वेद संस्कृत इंटर कॉलेज सुरहरपुर मालीपुर, प्रवीन (79.71%) रामधारी रविशंकर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बनगवां, आयुष वर्मा (79.57%) श्री शांति संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगहरा गोसाइगंज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें