फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दौड़ में संजू ने मारी बाजी

Wed, 19 Feb 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
रमाबाई पीजी कॉलेज मेंं खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर के 26वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। दौड़ प्रतियोगिताओं में संजू और उनकी टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में संजू चौहान पहले स्थान पर रहीं। सलमा बानो को दूसरा और अंकिता वर्मा को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ के फाइनल मैच में संजू चौहान प्रथम रहीं। अंकिता वर्मा को द्वितीय और अंशिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में भी संजू चौहान ने बाजी मारी। अंकिता वर्मा को दूसरा व शिवांगी को तृतीय स्थान मिला। 100 मीटर सामूहिक दौड़ में मान्या तिवारी, बिंदु, सलमा बानो, संजू चौहान की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा यादव ने किया। क्रीड़ा प्रभारी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने सभी का आभार जताया।
प्राचार्य शेफाली सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन के लिए न खेलें। इसे अपने कॅरियर के रूप में भी चुन सकते हैं। ग्रामीण खेलकूद को सरकार बढ़ावा दे रही है। छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ अपने अंदर की खेल प्रतिभा को भी निखार आगे बढ़ सकती हैं। इसके लिए विद्यालय हरसंभव मदद करेगा। 26वीं क्रीड़ा प्रतियोगिता में संजू चौहान ने चैंपियनशिप का खिताब जीबा। उन्हें व अन्य विजेता खिलाड़ियोंं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. अरविंद वर्मा, प्रो. सुधा, डॉ. मनोज गुप्ता, संगीता, डॉ. सीमा यादव, सीता पांडेय, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. रवींद्र वर्मा, डॉ. महेंद्र यादव, वालेन्तिना प्रिया, डॉ. सतीश उपाध्याय, डाॅ. अतुल कनौजिया, डॉ. भानु प्रताप राय, कुंवर संजय भारती समेत अन्य शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें