फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्वच्छता ग्राहियों ने डीपीआरओ को सौंपा मांग पत्र

Thu, 11 Sep 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को ओडीएफ कराने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले अब रोजगार के लिए भटक रहे हैं। बुधवार को दर्जनों स्वच्छता ग्राहियों ने डीपीआरओ से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायतों में बने आरआरसी सेंटरों पर तैनात किए जाने की मांग की। इनका कहना था कि गांवों में स्वच्छता को लेकर वह सभी लोगों को जागरूक करते थे। वहीं अब उनके पास कोई काम नहीं बचा है, ऐसे में अब परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में शिवपूजन, अभिषेक कुमार व शैलेंद्र कुमार आदि रहे। डीपीआरओ सर्वेश पांडेय ने बताया कि पत्र मिला है। वैसे ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं है। इस पूरे मामले को शासन स्तर पर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें