फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगर निकायों में सफाई व्यवस्था की होगी नियमित निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर अब नियमित निगरानी की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर कूड़ा जमा न हो, इसके लिए नियमित उठान सुनिश्चित कराने के साथ सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई और व्यवस्था की भी जांच होगी। यह निर्देश बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने दिए।
विज्ञापन


डीएम ने निकायवार विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से शासन की प्राथमिकता वाले कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि कहीं भी कूड़े का ढेर नजर नहीं आना चाहिए और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई कराई जाए। सामुदायिक शौचालयों की स्थिति की नियमित जांच के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि शौचालयों में साफ-सफाई के साथ आमजन के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। इसके लिए अधिशासी अधिकारी नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था में कमियां मिलने पर तत्काल सुधार कराएं।
बैठक में नगर निकायों के अध्यक्षों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं निरीक्षण कर सफाई और नागरिक सुविधाओं की स्थिति देखने को कहा गया। विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु समेत जिले की सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें