फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 16 दुकानों से भरे नमूने, चार को थमाया नोटिस

Mon, 01 Sep 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में मिठाई की दुकान पर जांच करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
फोटो 32
विज्ञापन

-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने सोमवार को जिले भर में अभियान चलाया। कुल 16 दुकानों का निरीक्षण करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं औषधि निरीक्षक ने तीन औषधि प्रतिष्ठानों की जांच की और चार औषधियों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला आगरा भेजा है।
विज्ञापन

संग्रहित नमूनों में पेड़ा, मोमोज, बर्फी, पिज्जा, बिरयानी, जैम, अचार, टोमैटो केचप और कोकोआ पाउडर शामिल हैं। यह नमूने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लिए गए, जिनमें मुख्य रूप से श्रवण क्षेत्र, खजुरी बाजार, बसखारी, शहजादपुर, इंदईपुर बाजार में टीम पहुंची। इसके अतिरिक्त जाफराबाद गली, जलालपुर से न्यू सेवा मेडिकल स्टोर से पेप्सिया-डी, पेप्टान-डीएसआर, ग्लिम स्टार एम-2, फेंसिटा टैबलेट जैसी औषधियों के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों की कमी भी पाई गई। बसखारी स्थित मद्धेशिया स्वीट, नई सड़क शहजादपुर स्थित मौसम बहार स्वीट्स, श्रवण क्षेत्र का शिवम किराना एवं जनरल स्टोर, बसखारी के मुकेश कुमार के प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का उल्लंघन पाया गया। इन सभी को सुधार के तहत नोटिस दिए गए हैं। औषधि निरीक्षक ने यादव चौराहा, जलालपुर स्थित प्रेम मेडिकल स्टोर, रामगढ़ रोड का ट्रूमैक फार्मा, न्यू सेवा मेडिकल स्टोर को औषधि विक्रय के लिए चिकित्सक का पर्चा अनिवार्य रूप से रखने एवं क्रय-विक्रय अभिलेख सुरक्षित रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें