फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साढे़ तीन लाख किसानों के खाते में जल्द आएगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
अबेंडकरनगर। जिले के साढे़ तीन लाख किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का भुगतान जल्द होने की उम्मीद है। शासन ने बीते दिनों जो ब्योरा भेजा था उसे एक दिन पहले मंगलवार को सभी रिपोर्ट लगा कर भेज दिया गया।
विज्ञापन

किसानों को खेती में मदद के लिए केंद्र सरकार प्रतिवर्ष छह हजार की राशि उपलब्ध कराती है। तीन किस्तों में किसानों के खाते में रकम भेजी जाती है। योजना के तहत जिले में चार लाख छह हजार किसान पंजीकृत हैं, जिन्हें योजना के तहत राशि मिलती रही है। 18वीं किस्त के भुगतान के लिए शासन ने किसानों की सूची बीते दिनों जनपद को उपलब्ध कराई थी। कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार मंगलवार तक तीन लाख 67 हजार 128 किसानों के नामों की सूची का सत्यापन कर वापस शासन भेज दिया गया। उम्मीद है कि जो नाम अभी बचे हुए हैं उनकी सूची जल्द जिले को उपलब्ध हो जाएगी। किसानों की सूची मिलते ही उसका भी तेजी से सत्यापन होगा।

1200 किसानों की रुकेगी किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 1200 किसान ऐसे हैं जिन्होंने दो बार रजिस्ट्रेशन करवा दिया है। बीते दिनों सत्यापन में यह मामला प्रकाश में आया। शासन के निर्देश पर ऐसे किसानों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। कार्यालय के अनुसार ऐसे किसान कृषि भवन आकर एक प्रार्थना पत्र देकर अपना एक रजिस्ट्रेशन रद्द करवाएं तभी उन्हें योजना का लाभ मिल सकेगा। साथ ही जिले के लगभग 36 हजार किसान ऐसे हैं जो ईकेवाईसी, आधार फीडिंग व कृषि लैंड की जानकारी नहीं दे सके हैं। वह भी अगर समय पर फीडिंग करवा देते हैं तो उन्हें भी योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द आने की संभावना
शासन से जो सूची उपलब्ध हुई थी, उसे सत्यापन के बाद मंगलवार को भेज दिया गया है। जल्द ही नई किस्त की राशि आने की उम्मीद है।
- अश्विनी सिंह उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें