फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार अपात्रों से होगी सम्मान निधि की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सात हजार अपात्र प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे थे। इन सभी से अब रिकवरी की जाएगी। जिले में योजना का लाभ ले रहे 3.98 लाख लाभार्थियों की तुलना में 3.38 लाख लाभार्थियों के भूलेख के सत्यापन में सात हजार से ज्यादा भूमिहीन जबकि 13 हजार मृतक मिले थे। दिवंगतों के परिजनों से तो रिकवरी नहीं होगी लेकिन भूमिहीन अपात्रों से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले अपात्रों के विरुद्ध शासन के निर्देश पर प्रशासन ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिले में तीन लाख 89 हजार 348 लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही थी।
बीते दिनों शिकायत सामने आई थी कि कई अपात्र भी योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो भूमिहीन होने के बाद भी लाभ ले रहे हैं तो कुछ मृतक हैं। इसके बाद भी उनके खाते में रकम जा रही है। इसे संज्ञान में लेते हुए बीते दिनों ही शासन ने लाभार्थियों के भूलेख सत्यापन का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार सभी तहसीलों में राजस्वकर्मियों द्वारा भूलेख सत्यापन का काम शुरू किया गया। अब तक तीन लाख 38 हजार लाभार्थियों का सत्यापन हो चुका है। लगभग 51 हजार लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है। जिनका सत्यापन हो चुका है, उनमें से सात हजार 50 लाभार्थी भूमिहीन हैं जबकि 13 हजार मृतक हैं।
ऐसे में अब भूमिहीन होने के बावजूद योजना का लाभ लेने वालों से योजना के तहत जो भी रकम गई है, उसकी रिकवरी की जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही संबंधित को नोटिस जारी की जाएगी। हालांकि मृतकों के परिजनों से किसी प्रकार की रिकवरी नहीं की जाएगी।
जिन अपात्रों के खाते में सम्मान निधि की राशि जा रही थी, वह रोक दी गई है। विभाग यह आंकड़ा तैयार करने में जुटा है कि इन अपात्रों द्वारा कितनी रकम योजना के तहत ली गई है। माना जा रहा है कि इनमें से तमाम व्यक्ति ऐसे हैं जिनके खाते में कई-कई किस्तें गई हैं जबकि कुछ अपात्रों के खाते में एक से दो किस्त ही गई है। नोटिस भेजते समय यह गणना होगी कि इन सभी अपात्रों के खाते में कुल कितनी राशि गई है। इस राशि की रिकवरी राज्य मुख्यालय के एक बैंक खाते में कराई जाएगी।
विज्ञापन

सात हजार से अधिक अपात्रों द्वारा योजना का लाभ लिया जा रहा था। इनका चिह्नांकन हो गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर रिकवरी की नोटिस जारी होगी।
-पीयूष राय, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें