फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताक पर यातायात नियम, हर तरफ मनमानी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में पटेलनगर के निकट जान जोखिम में डाल वाहन की छत पर बैठा युवक। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यातायात माह में भी सिर्फ फर्ज अदायगी जारी है। कागजों पर कार्रवाई का कोटा भले ही पूरा हो रहा हो लेकिन हकीकत यह है कि यातायात नियमों का उल्लंघन धड़ल्ले से हो रहा है। और तो और पुलिसकर्मी स्वयं नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे।
विज्ञापन

सड़कों पर ट्रिपलिंग नहीं रुक पा रही है तो वाहनों की मनमाने ढंग से पार्किंग भी जारी है। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से रोकने को लेकर भी यातायात व सिविल पुलिस सक्रिय नहीं दिख रही है। नतीजा यह है कि पहली नवंबर से यातायात माह का विशेष अभियान शुरू होने के बाद भी स्थिति जस की तस है। रविवार को जिला मुख्यालय के अलग-अलग क्षेत्रों में मनमानी पहले जैसी ही देखने को मिली।
जिन पुलिसकर्मियों पर यातायात नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी है, वे खुद ही उल्लंघन कर रहे हैं। रविवार को अकबरपुर नगर के बीचोबीच बने ओवरब्रिज पर एक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के बाइक चलाता दिखा। खास बात यह कि वह उस पुराने तहसील तिराहा से होकर गुजरा था जहां हर समय यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती रहती है। इसके अलावा अकबरपुर नगर के कई अन्य मार्गों पर भी पुलिसकर्मी धड़ल्ले से यातायात नियमों को तोड़ते दिखे।
विज्ञापन

यातायात माह में भी ई-रिक्शा चालकों में यातायात नियमों का पालन करने की सुध नहीं दिखी। इसका बानगी रविवार को अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे के निकट दिखी। एक ई-रिक्शा चालक वाहन चलाने के दौरान ही मोबाइल पर बात कर रहा था। बात करते हुए वह पुराना तहसील तिराहा भी पार कर गया। यातायात के कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे लेकिन न जाने क्यों उनकी निगाह चालक पर नहीं पड़ी।
पटेलनगर तिराहा के निकट जगह-जगह यातायात नियमों का उल्लंघन होता दिखा। जान जोखिम में डालकर एक युवक पिकअप के ऊपर बैठकर यात्रा करता दिखा। बस स्टेशन के निकट एक तरफ जहां यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती रहती है तो वहीं बसखारी रोड पर कोतवाली भी स्थित है। यह छोटा पिकअप बस स्टेशन पार करता हुआ कोतवाली के सामने से निकल गया लेकिन किसी ने भी उसे रोकने व कार्रवाई की सुध नहीं ली।
अक्सर मार्ग हादसे का सबब ट्रिपलिंग होती है। रविवार को अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा से होकर कई ऐसी बाइकें गुजर गईं जिन पर तीन लोग बैठे हुए थे। खास बात यह है कि ट्रिपलिंग करने वाले कुछ ऐसी भी थे जिन्होंने हेलमेट तक नहीं लगा रखा था। तिराहा पर मौजूद पुलिसकर्मी ने न तो उन्हें रोका और न ही किसी भी प्रकार की कार्रवाई की।
यातायात माह को बेहतर ढंग से शुरू किया गया है। स्कूलों के अलावा सामान्य जगहों पर भी जाकर यातायात नियम के पालन पर जोर दिया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी हो रही है। अब इसमें सख्ती बढ़ाई जाएगी जिससे अभियान और प्रभावी हो सके।
विज्ञापन

-संजय कुमार राय, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें