फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर थानों में पहुंचे 121 फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी 19 थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 121 शिकायती पत्र सामने आए। इनमें से मौके पर सिर्फ 13 का निस्तारण हो सका। डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस व राजस्व टीम को मिलकर समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का तत्परतापूर्वक निस्तारण करने का निर्देश दिया है। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अकबरपुर कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 26 प्रार्थना पत्र आए। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि इसमें दो पुलिस व 24 राजस्व के मामले थे। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित टीमों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार थाने में आयोजित समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें आयीं। इनमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

एसओ अनिल सिंह के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक यमुना प्रसाद भी मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जलालपुर कोतवाली में तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में कुल तीन फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। मौके पर किसी शिकायत का निस्तारण नही हो सका। कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतों को निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीम को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कटका थाने में प्रभारी विजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में आठ शिकायतें आयीं। दो का मौके पर निस्तारण किया गया। जैतपुर थाने में एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ अशोक कुमार सिंह ने पीड़ितों की फरियाद सुनीं। यहां पर कुल 10 शिकायतें आयीं। इनमें से दो का निस्तारण हुआ। इस मौके पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्त मौजूद रहे।
मालीपुर थाने में एसओ विवेक वर्मा के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें आयीं। दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार आलापुर आलोक रंजन सिंह की अध्यक्षता में हुआ। थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि कुल पांच शिकायतें पत्र प्राप्त हुई थीं। निस्तारण के लिए टीमों को सौंप दिया गया है। हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार सम्मनपुर थाने में एसडीएम सदर मुईनुल इस्लाम की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि कुल 19 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज कराया है। शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसर आलापुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम धीरेन्द्र श्रीवास्तव व सीओ जगदीश लाल टमटा ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। यहां पर सिर्फ एक शिकायत आयी, हालांकि उसका भी मौके पर निस्तारण नही हो सका। इस मौके पर थानध्यक्ष बृजेश सिंह मौजूद रहे। महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार भीटी गौरव सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि कुल सात प्रार्थना पत्र आए हैं। जल्द ही शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाएगा। जिले के कुल 19 थानों पर आयोजित समाधान दिवस में 121 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 13 शिकायतों को मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें