फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर बाबा साहब आंबेडकर को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई। सरकारी कार्यालयों में जहां अधिकारियों व कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पार्कों में भी सफाई के साथ ही काफी शांतिपूर्ण माहौल में बाबा साहब को याद किया गया। भीड़ न एकत्रित हो इसके लिए पहले से ही प्रबंध किया गया था। गिने चुने नागरिकों ने पहुंचकर बाबा साहब को पुष्प अर्पित किये और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। कहा कि उन्होंने देश के गरीब तबके के उत्थान में जो मदद सुनिश्चित की, उसे वह कभी नहीं भूल सकते।
भारतरत्न बाबा साहब आंबेडकर की 129वीं जयंती पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किये। कहा कि बाबा साहब ने देश के संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने संविधान में गरीबों, पीड़ितों व दलितों आदि के उत्थान के लिए पूरा अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन

उनके इस योगदान के चलते ही देश के सभी नागरिक समान रूप से आगे बढ़ रहे हैं। देश के युवाओं व नागरिकों को बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर आगे बढ़ने की जरूरत है। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। एडीएम पंकज वर्मा ने भी बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन कर उनके आदर्शों को याद किया।
उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में मंगलवार को आरई विपिन कुमार व डीबीए विनय पांडेय के नेतृत्व में आंबेडकर जयंती मनायी गई। बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजन में हिस्सा लिया। इस मौके पर नवदीप सिंह, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल के नेतृत्व में बाबा साहब की जयंती मनायी गई। गिने-चुने कार्यकर्ताओं के बीच प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। अपना दल के नेता आनंद हीराराम पटेल ने लॉकडाउन के चलते बाबा साहब की जयंती चेतना दिवस के रूप में अपने घर पर मनाई।
दहियावर गांव में विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम ने गांव में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने अपने गांव मौहारी में परिवार के साथ जयंती मनायी। लॉकडाउन के चलते इस बार जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर प्रतिमा के निकट किसी प्रकार का आयोजन नहीं हुआ। रैली आदि का आयोजन भी समूचे जिले में नहीं हुआ।
ग्रामीण क्षेत्रों के आंबेडकर पार्कों में भी प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुरूप सिर्फ प्रतीकात्मक रूप में ही बाबा साहब की जयंती मनायी गई। पार्कों की सफाई के साथ ही गिने चुने लोगों ने पहुंचकर प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किये और उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने गरीबों, मजलूमों, दलितों व पीड़ितों को जो हक प्रदान किया है, उससे ही आज देश तेजी से तरक्की के पथ पर अग्रसर है।
बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल ने आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में ग्रामीणों के बीच राशन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के सपनों के अनुरूप प्रत्येक जरूरतमंद की मदद के लिए सभी को ऐसे प्रयास करते रहने चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे, अरविंद अग्रहरि, महेंद्र जायसवाल, चंद्रेश निषाद, भोले सैनी आदि मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सीओ अमर बहादुर व एसडीएम अभिषेक पाठक ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें