फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान व नौशीन को मिला आशियाना

Sat, 26 Dec 2015 11:53 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से अकबरपुर तहसील के दुक्खर गांव में बनाए इस आशियाने की चाबी शनिवार को डीएम व नवागत एसपी ने संयुक्त रूप से भाई-बहन को सौंप।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते दिनों गांव निवासी 11 वर्षीय सलमान के माता पिता के निधन के बाद पिता द्वारा लिए गए ऋण को जमा करने के लिए बैंक द्वारा उसके नाम आरसी जारी कर दी गई थी। मामला डीएम विवेक तक पहुंचा, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी विवेकाधीन कोष से ऋण अदा कराया था।

सामाजिक संस्था अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन ताजपुर से सलमान व उसकी बहन नौशीन के रहने के लिए पक्के आवास का निर्माण कराए जाने के लिए वार्ता की। संस्था चेयरमैन ख्वाजा शफाअत हुसैन ने पक्के आवास के निर्माण के साथ ही भाई बहन की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन

 
शनिवार को डीएम विवेक व नवागत एसपी अजय कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर नवनिर्मित आवास का फीता काटकर उसकी चाभी सलमान को सौंपी। डीएम ने आगे भी आवश्यक मदद का भरोसा दिलाया। संस्था चेयरमैन श्री हुसैन ने बताया कि आवास की चाभी देने के साथ ही नौशीन को 10 हजार रुपये का चेक, दो कंबल व एक सिलाई मशीन संस्था की तरफ से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें