फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जल्द मिले शिक्षकों का मानदेय’

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों व सदस्यों ने गत दिवस विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में बैठक की। इसमें माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बकाया मूल्यांकन पारिश्रमिक, यात्रा भत्ता, सामूहिक बीमा सहित अन्य अवशेषों को भुगतान करने, मृतक आश्रित के प्रकरणों का अविलंब समाधान करने व वर्ष 2015 के सेवानिवृत्त देयकों का जल्द भुगतान कराने की मांग की गई। कहा कि विभाग को शिक्षकों की समस्याओं को समझते हुए समस्याओं का समयबद्घ ढंग से निपटारा करना चाहिए।
 
जिला संरक्षक कपिलदेव उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उपाध्याय ने कहा कि विभाग शिक्षकों को अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


इस कारण शिक्षकों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। वर्ष 2013-14 के मूल्यांकन पारिश्रमिक भुगतान, वर्ष 2015 का यात्रा भत्ता, वर्ष 2013 का सामूहिक बीमा, वर्ष 2009, 10, 11, 12, 13 के अवशेष प्रकरण, मृतक आश्रित के प्रकरण, सेवानिवृत्त सत्र 2015 के देयकों का अविलंब निपटारा कराया जाए। इस मौके पर जिलामंत्री देवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अजय यादव, पूवऱ कोषाध्यक्ष रामदेव, रामसिंगार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें