फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक आयोजनों को लेकर बाजार में दिखने लगी सरगर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। देवोत्थानी एकादशी के साथ ही सहालग का दौर शुरू हो जाएगा। इसे लेकर सभी छोटी-बड़ी बाजारों में सराफा, कपड़ा व बर्तन के दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। होटलों, धर्मशालाओं व मैरिज हाल की बुकिंग का भी कार्य तेज हो गया है। वैवाहिक आयोजन में किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए होटलों व मैरिज हाल के प्रबंधकों ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। उधर, वैवाहिक आयोजन के दौरान डीजे के प्रयोग पर अंकुश लगाने को लेकर प्रशासन ने भी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

आठ नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के बाद लगन का दौर शुरू हो जाएगा। करीब एक महीने तक लगन का मुहूर्त इस बार है। पंडित माधवप्रसाद व पंडित विद्यासागर पाण्डेय ने बताया कि मुख्य लगन 19, 21, 22 व 28 नवंबर, जबकि दिसंबर में सिफ 12 तारीख को लगन की मुख्य तिथियां हैं। पंडित अशोक कुमार पाण्डेय व श्रीधर पाण्डेय ने बताया कि नवंबर में 19, 21, 22, 24, 28 के अलावा दिसंबर माह में 5, 11, 12, 13 व 14 तारीखों में भी वैवाहिक कार्यक्रम किए जा सकते हैं। 14 की रात में खरमास लग जाएगा। ऐसे में 14 दिसंबर को मध्यरात्रि से पहले वैवाहिक आयोजन निपटाना बेहतर होगा।
उधर लगन के नजदीक आने के साथ ही जिनके घरों में वैवाहिक आयोजन होने हैं, वहां तैयारियां तेज हो गई हैं। अकबरपुर की सरिता ने कहा कि उनकी पुत्री का विवाह 19 नवंबर को है। वैवाहिक आयोजन में किसी भी प्रकार की कमीं न रह जाए, इसके लिए जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। होटल की बुकिंग पांच माह पूर्व ही कर लिया था। शहजादपुर की किरन ने कहा कि 28 नवंबर को उनकी छोटी बहन का विवाह है। इस दिन लगन बहुत तेज है। इसे देखते हुए लगभग छह माह पूर्व ही होटल की बुकिंग कर ली गई थी। इसके अलावा अन्य तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। जलालपुर की सरोज ने कहा कि 12 दिसंबर को उनकी पुत्र का विवाह है। सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गहनों व कपड़ों की खरीददारी का का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में लगन को देखते हुए लोगों ने संबंधित बाजारों में पहुंचकर गहने व कपड़ों की खरीददारी तेज कर दी है। शहजादपुर के सराफा व्यवसायी वीरेंद्र सोनी ने कहा कि खरीददारों की मांग को देखते हुए हल्के व भारी सोने व चांदी के गहने तैयार किए गए हैं। आकर्षक डिजाइन के गहने वाराणसी व दिल्ली से मंगाए गए हैं। सराफा व्यवसाई दीपक सोनी ने बताया कि वाराणसी व जौनपुर के बने आकर्षक डिजाइन के गहनों की मांग अधिक है। कपड़ा व्यवसायी दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि बनारसी साड़ी के अलावा सिल्क की साड़ी की मांग अधिक है। खरीददारों की मांग को देखते हुए अलग अलग रेंज में बनारसी साड़ियों को मंगाया गया है। कपड़ा व्यवसायी पंकज अग्रहरि ने बताया कि कढ़े हुए सूट की मांग इस बार अधिक है। इसके अलावा लहंगा की भी मांग बनी हुई है।
बस स्टेशन के पास स्थित अविरल होटल के मैनेजर फहीम ने कहा कि लगन को देखते हुए वर्षभर की बुकिंग हो चुकी है। नवंबर व दिसंबर में होने वाले वैवाहिक आयोजन को देखते हुए सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। वैवाहिक आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मालीपुर रोड स्थित शशांक होटल के संचालक सुनील वर्मा ने बताया कि नवंबर व दिसंबर में लगन की सभी तारीखों पर बुकिंग हो चुकी है। बुकिंग कराने वालों के अनुसार सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित साईं प्लाजा के एके मिश्र व गोमती होटल के आरएस वर्मा ने बताया कि वर्षभर की बुकिंग हो चुकी है। बुकिंग कराने वालों ने जिस प्रकार की तैयारी के लिए कहा है, उन्हीं के अनुरूप होटल को संबंधित तारीख में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें