फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक न मिलने पर शादी में हंगामा

Sun, 09 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महंगी बाइक की मांग को लेकर रविवार को एक शादी में जमकर हंगामा हुआ। निकाह के बाद दुल्हन की विदाई से इंकार पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को हल कराया। बेवाना क्षेत्र से बरात रविवार को अकबरपुर नगर के शहजादपुर आई थी। इसमें बाइक की मांग को लेकर वर पक्ष ने दुल्हन को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। इससे वर और कन्या पक्ष के बीच मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाया जिसके बाद दुल्हन की विदाई हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें