अंबेडकरनगर। अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच की बैठक शनिवार को अकबरपुर में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आगामी दिनों में छेड़े जाने वाले आंदोलन पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष रामबली त्रिरसरण ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लंबे समय से आवाज बुलंद की जा रही है लेेकिन जिम्मेदार कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। जब भी धरना प्रदर्शन किया जाता है तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। कुछ राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल भी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में भी बहाल किए जाने की मांग की जा रही है लेकिन उसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
संदीप पटेल, प्रमोद, विनोद, धर्मेंद्र, राजेश आदि ने कहा कि सगठन पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिस प्रकार से पूर्व में आवाज बुलंद करता चला आ रहा है उसी प्रकार से आगे भी करेगा। यह संघर्ष तब तक जारी रहेेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर दी जाएगी।