फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 237 केंद्रों पर रुबैला व खसरा टीकाकरण शुरू

विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा में सोमवार को खसरा व रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते सीएमओ डॉ. श्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर समेत ग्रामीण इलाकों के 237 स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से रुबैला व खसरा का टीका लगाने का अभियान शुरू हुआ। प्रथम चरण में पांच वर्ष तक के बच्चों को यह टीका 20 जनवरी तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने शेखपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर पांच वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। इन दिनों खसरा व रुबैला फैलने की आशंका अधिक होती है। ऐसे में इस पर अंकुश पाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है। सोमवार को जिले के 237 स्वास्थ्य केेंद्रों पर टीकाकरण अभियान चला। इसमें 1100 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

मार्च तक तीन अलग-अलग चरणों में टीकाकरण अभियान चलना है। इसमें लगभग तीन लाख बच्चों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। पहले चरण का अभियान 20 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें