फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपये का समान चुराया

Thu, 13 Aug 2015 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर निवासी विनोद कुमार पांडेय की बस स्टेशन के पास विवेक गारमेंट्स के नाम से दुकान है। विनोद प्रतिदिन की तरह बुधवार रात भी दुकान बंद करके घर गए थे।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखकर तत्काल विनोद को फोन करके खबर दी। मौके पर पहुंचे विनोद व अन्य ने जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो वे सन्न रह गए।

सामान बिखरा पड़ा था और कैश काउंटर का ताला टूटा था। विनोद के अनुसार दुकान से चार हजार रुपये की नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये के कपड़े चोरी हुए हैं। सूचना मिलने पर अकबरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। विनोद ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बुधवार रात ही चोरों ने अकबरपुर ब्लॉक कार्यालय का ताला तोड़कर एक इन्वर्टर और एक बड़ी बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। इसके साथ ही पटेलनगर तिराहा स्थित आटो पार्ट्स की एक दुकान में भी चोरी हो गई।

ताला तोड़कर चोरों ने करीब आठ हजार रुपये कीमत के आटो पार्ट्स चोरी कर लिए। एसओ योगेश शाह ने बताया कि विनोद कुमार पांडेय की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। बताया कि अन्य दोनों घटनाओं की भी तहरीर मिली है। इन मामलों में भी रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जाएगी।

उधर, चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त है। दरअसल जिन दुकानों व ब्लॉक कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया, उसके पास पुलिस पिकेट है। जहां 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं।

कुछ ही दूरी पर अकबरपुर कोतवाली भी है। ऐसे में एक ही रात में चोरों ने जिस प्रकार से पुलिस की रात्रि गश्त को धता बताते हुए दुस्साहसिक तरीके से घटना को अंजाम दिया, वह पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। दयाशंकर मद्धेशिया, वीरेंद्र सेठ आदि व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही चोरी की घटना का अतिशीघ्र खुलासा करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें