अंबेडकरनगर। हंसवर के मूसेपुर कलां निवासिनी पियारी देवी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। उन्होंने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा की रामनगर शाखा में बचत खाता है। इसी खाते में पेंशन आती है और लेन-देन होता है। 12 सितंबर के बाद कोई लेन-देन न करने के बावजूद 17 सितंबर को दोपहर करीब 1:16 बजे अचानक मोबाइल पर रकम कटने का मैसेज आया। वह फौरन बैंक पहुंचीं और जब स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि आठ बार में अलग-अलग बैंकों में कुल 6,97,500 रुपये ट्रांसफर हो चुके थे। एसपी के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया है। साइबर थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि मामले में जांच शुरू की गई है।