फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रोस्टर 18 घंटे, बिजली मिल रही सिर्फ चार घंटे

Wed, 14 Jun 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। बिजली उपकेंद्र, कटेहरी से जुड़े उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे हैं। करीब एक सप्ताह से इस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को महज चार घंटे की ही बिजली मिल पा रही है। गर्मी में अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में हाहाकार है। उपभोक्ताओं ने अविलंब व्यवस्था में सुधार लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कटेहरी उपकेंद्र से बेनीपुर, मिझौड़ा, तिवारीपुर, सबना, भगवान पट्टी, शाहपुर, बसंतपुर, खमपुर, बीबीपुर, घरवासपुर, आशाजीतपुर कला, महमदपुर, रासलपारा, अर्जुनपुर, टिकरी, धर्मगंज, बसोहरी सहित दर्जनों गांव को बिजली आपूर्ति होती है। 18 घंटे के रोस्टर में महज पांच से छह घंटे की बिजली आपूर्ति हो रही है। उपभोक्ता विनोद सिंह, जगराम यादव, विजय तिवारी, इंद्रमणि तिवारी, प्रमोद गुप्त, धर्मेंद्र पांडेय, अजीजुर्रहमान, दिलीप यादव, महेंद्र सिंह, विवेक मिश्र आदि ने बताया कि आपूर्ति बहाल होती है तो भी वोल्टेज कम रहता है अधिशाषी अभियंता अनूप कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें