फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लूट के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिहार से बकाया रकम वसूलकर लौट रहे दो व्यापारियों को तमंचे की बट से घायल कर नकदी और चेक से भरे दो बैग लूटने के मामले में सत्र न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। सत्र न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार ने आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के पिपरी निवासी दीपु उर्फ योगेंद्र यादव को राहत देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को मोहम्मद रईस अहमद अपने साथी मोहम्मद जलाल के साथ बिहार के मधुबन जिले के जयनगर से बकाया रकम वसूलकर लौट रहे थे। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर बाइक खड़ी करने के बाद दोनों बाइक से जहांगीरगंज जा रहे थे। सुबह करीब 7:35 बजे बिधर पुल के पास तीन लोगों ने उनकी बाइक रोक ली।
आरोप है कि बदमाशों ने तमंचे की बट से रईस के सिर पर हमला कर नकदी और तीन चेक रखे दो बैग लूट लिए। पुलिस की विवेचना में दीपु का नाम सामने आया। गिरफ्तार सहआरोपियों ने लूटी गई रकम आपस में बांटने और दीपु को भी हिस्सा देने की बात बताई।
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने प्राथमिकी में नाम न होने और आपराधिक इतिहास नहीं होने का तर्क दिया। वहीं अभियोजन ने शेष रकम की बरामदगी लंबित होने और आरोपी के फरार रहने का हवाला दिया। अदालत ने कहा कि प्राथमिकी में नाम न होना अग्रिम जमानत का पर्याप्त आधार नहीं है। शेष रकम की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी जांच के लिए जरूरी है। इसी आधार पर अदालत ने अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें