फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 लाख की लागत से गड्ढा मुक्त हुईं 12 सड़कें

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में 69 लाख की लागत से बनी सड़कों को किया गया गड्ढा मुक्त। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोगों का आवागमन सुचारु करने के लिए गड्ढामुक्त योजना के तहत लगभग 69 लाख रुपये की लागत से जिले के विभिन्न क्षेत्रों की कुल 12 सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है। संबंधित सड़कों के गड्ढामुक्त करने से लगभग 40 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों के सुचारु आवागमन के लिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया था। निर्देशित किया गया था कि 15 दिसंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाए। बताते चलें कि लोगों के सुचारु आवागमन को लेकर जिले में न सिर्फ बड़े पैमाने पर नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि विभिन्न योजनाओं के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है।
इसके अलावा सड़कों का चौड़ीकरण भी कराया जा रहा है। इसका लोगों को व्यापक लाभ भी मिल रहा है। इसी क्रम में गड्ढामुक्त योजना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 69 लाख रुपये की लागत से 12 सड़कों को गड्ढामुक्त करने करने के लिए बीते दिनों चयन प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग ने किया था।
विज्ञापन

अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि योजना के तहत लोरपुर ताजन बंजारा का पुरवा, मीरमलुकपुर संपर्क मार्ग, मजीसा से सुलेमपुर संपर्क मार्ग, ससपना से कुढ़ा मोहम्मदगढ़ संपर्क मार्ग, नौगवा खास संपर्क मार्ग, उकरा पुरवा संपर्क मार्ग, हाजीपुर हलोरा संपर्क मार्ग, विक्रमपुर जमुनीपुर अकबेलपुर होते हुए लोदीपुर संपर्क मार्ग, सोनगांव ताराखुर्द संपर्क मार्ग, बेवाना उदयपुर संपर्क मार्ग, हाशिमगढ़ छितौनी अकबरपुर गौहनिया संपर्क मार्ग व दरवेशपुर जगन्नापुर कौशिक संपर्क मार्ग को गड्ढामुक्त किया जा चुका है।
बताया कि संबंधित सड़क के गड्ढामुक्त करने से लगभग 40 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिल रहा है। कहा कि योजना के तहत आगे भी सड़कों का चयन कर उन्हें गड्ढामुक्त करने का कार्य किया जाएगा।
इस मामले में प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण के अधिशाषी अभियंता शंकर्षणलाल ने बताया कि गड्ढामुक्त योजना के तहत बीते दिनों 12 सड़कों का चयन किया गया था। 69 लाख रुपये की लागत से संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें