अंबेडकरनगर के महरुआ के निकट टांडा रायबरेली एनएच मार्ग पर गिरा पेड़
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
महरुआ। टांडा-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार सुबह पेड़ गिरने से करीब दो घंटे बाधित रहा। महरुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर दियरा गांव के पास पेड़ गिरने की सूचना देने के काफी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही पेड़ के कुछ हिस्से काटकर आवागमन बहाल कराया।
सारंगपुर दियरा गांव के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते होते बा। सुबह करीब सात बजे अचानक टांडा रायबरेली राजमार्ग पर एक पेड़ धराशायी हो गया। गनीमत रही कि कोई यात्री चपेट में नहीं आया। पेड़ गिरने से दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महरुआ पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम को दी। सूचना के काफी देरे बाद तक कोई नहीं पहुंचा।
लोग वैकल्पिक मार्गों से लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक जाने को मजबूर हुए। बाद में ग्रामीणों ने खुद ही पेड़ के कुछ हिस्से काटकर आवागमन बहाल कराया। उधर, प्रभागीय वनाधिकारी गंगाराम का कहना है कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी गई। सड़क जाम होने जैसी स्थिति नहीं थी।