फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! सड़क पर आगे जानलेवा गड्ढा है, जिम्मेदार साधे हैं मौन

विज्ञापन
फोटो 6, अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर में सड़क पर बना जानेलवा गड्ढा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। सड़क पर जानलेवा गड्ढे के चलते पदुमपुर कम्हरिया मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को लोग लाल झंडी लगा कर आगाह कर रहे हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग सड़क की दशा सुधारने की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। लगभग दो माह से यह सिलसिला चल रहा है। नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी दर्ज करायी, लेकिन इसके बावजूद सड़क के बीच बने गड्ढे को भरवाने की जरूरत नहीं महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पदुमपुर-कम्हरिया मार्ग पर कम्हरिया चौक के निकट सड़क के बीचोबीच जानलेवा गड्ढा बन गया है। ग्रामीणों द्वारा टूटी हुई सड़क के गड्ढे में बॉस रखकर लाल झंडी लगा दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क के बीच बने गड्ढे को पाटकर मरम्मत नहीं कराया जा रहा है। नागरिकों की मानें तो आए दिन इसके चलते हादसे में भी होते रहते हैं। इस सड़क पर सिर्फ एक ही जगह जानलेवा गड्ढा नहीं बना है, बल्कि सड़क कई जगह हद दर्जे तक क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
स्थानीय कृपाशंकर सिंह, सोनू सिंह, सुक्खू कन्नौजिया, लक्ष्मण निषाद आदि लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे सड़क लगातार क्षतिग्रस्त होती जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर सड़क की बदहाली दूर कराए जाने की मांग की है। कहा कि यदि समय रहते गड्ढे को दुरुस्त न किया गया तो किसी दिन यह बड़े हादसे का सबब बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें