फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद शुरु हुआ अधूरे अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग का काम

विज्ञापन
फोटो 5, अंबेडकरनगर के बहुप्रतीक्षित अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग के अधूरे निर्माण का शुरु हुआ कार्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग आठ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद शनिवार से अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर शेष बचे निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया। चार करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले 2220 मीटर मार्ग के निर्माण का कार्य तीन कांस्ट्रक्शन कंपनियों को दिया गया है। इनमें से एक सूर्या कांस्ट्रक्शन ने शनिवार से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। संबंधित सड़क के निर्माण से 35 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर दोस्तपुर लगभग 16 किमी लंबे मार्ग के निर्माण को लगभग नौ वर्ष पूर्व शासन ने हरी झंडी दी थी। निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते अकबरपुर नगर से सटे गोहन्ना से बरधाभिउरा तक का 2220 मीटर मार्ग का निर्माण कार्य नहीं हो सका था। संबंधित मार्ग के निर्माण की मांग समय समय पर उठती रही, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। नतीजा यह रहा कि संबंधित मार्ग का निर्माण न होने से नागरिकों को आवागमन में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच बीते दिनों ही शासन ने शेष रह गए मार्ग के निर्माण को हरी झण्डी प्रदान कर दी।
निर्माण कार्य में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि लोक निर्माण प्रांतीय खण्ड को उपलब्ध भी करा दिया गया। 2220 मीटर मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सूर्या कांस्ट्रक्शन, पीके कांस्ट्रक्शन व अखिल कांस्ट्रक्शन को सौंपा गया। प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता हरेकृष्णा ने बताया कि शनिवार को सूर्या कांस्ट्रक्शन ने निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। बताया कि शेष रह गए मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने से लगभग 35 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। उधर अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण शंकर्षणलाल ने बताया कि 4 करोड़ 20 लाख की लागत से 2220 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें