फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने रोका एनएच निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 से प्रभावित किसानों ने सोमवार को भाकियू नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाइवे का निर्माण ठप करा दिया। किसानों का कहना है कि एक समान प्रतिकर उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद ही निर्माण शुरू होने दिया जाएगा। किसानों ने निर्णायक आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

टांडा से होकर जिस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 का निर्माण हो रहा है, उसमें मुआवजा मिलने में भेदभाव का आरोप किसानों ने लगा रखा है। इसे लेकर किसान लंबे समय से आंदोलित हैं। उनका कहना है कि उनके प्रकरणों का निस्तारण नियमानुसार नहीं किया जा रहा है। इसे को लेकर समय समय पर किसानों ने आंदोलन किया।
पूर्व में किसानों को अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया था। कई बार द्विपक्षीय व त्रिपक्षीय वार्ता भी हो चुकी है। इस बीच कोई नतीजा न निकलता देख सोमवार को एक बार किसान फिर भड़क गए। वे एकजुट होकर भाकियू नेताओं के नेतृत्व में एनएच के कार्यस्थल हुसेनपुर सुधाना पहुंचे। वहां किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य ठप करा दिया। मशीनों के सामने आने के चलते काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन

भाकियू मंडल उपाध्यक्ष लल्लू वर्मा व जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने कहा कि बीते दिनों किसानों को जो आश्वासन दिया गया, उसे पूरा कराया जाए। ऐसा न होने पर अब निर्णायक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर त्रिभुवन मौर्य, मस्तराम वर्मा, सुभाष यादव, रामउजागिर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें