माझा कम्हरिया में नदी में समाते खेत।
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर गिरावट के साथ माझा कम्हरिया में कटान जारी है। शनिवार को पांच किसानों के करीब चार बीघा खेत नदी में समा गए। इसमें एक बीघा खेत में धान की फसल लगी थी।
सरयू में उफान के चलते गत माह तक माझा इलाके के लोग बाढ़ से परेशान रहे। कई गांवों में पानी भरने से लोगों को कई हफ्ते आवागमन में मुश्किल हुई। नदी का जलस्तर गिरने से कुछ राहत मिली तो कटान शुरू हो गई। कटान के चलते कई गांवों के खेत नदी में समा चुके हैं। शनिवार को आलापुर क्षेत्र के माझा कम्हरिया निवासी प्रभाकर, रामपलट, कोदई, परमात्मा व राघवेंद्र के चार बीघा खेत कटान की भेंट चढ़ गए। कटान नहीं थमने से माझा कम्हरिया के अन्य किसान भी चिंतित हैं।