फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सपाइयों ने निकाली देश बनाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा

Sat, 09 Sep 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा में शामिल सपा विधायक व अन्य।  
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी की देश बनाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा शनिवार को अयोध्या जनपद होते हुए कटेहरी क्षेत्र में पहुंची। नगहरा से साइकिल यात्रा का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक लालजी वर्मा ने किया। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी व तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव कहा कि यात्रा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रयागराज से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य अखिलेश यादव के 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, नौजवान आदि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हैं।
लालजी वर्मा ने कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ काम करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सपा जंगबहादुर यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार से जनता का मोह खत्म हो गया है। घोसी उप चुनाव ने देश में बदलाव का आगाज कर दिया है। साइकिल यात्रा कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 40 किमी. की दूरी तय करके अन्नावा, शिवबाबा होते हुए अकबरपुर पुरानी तहसील चौराहे पर पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक रामअचल राजभर के अलावा प्रदेश सचिव फरहत अब्बास, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, रमाशंकर यादव, संजय यादव, आनन्द वर्मा, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार यादव, संतोष विश्वकर्मा एडवोकेट, अर्पित मौर्य आदि रहे।
जिला प्रवक्ता राजितराम यादव ने बताया कि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यात्रा के दौरान शहजादपुर स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया, पटेल चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल, कलेक्ट्रेट स्थित डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बसखारी रोड स्थित भानुमती पीजी कालेज से रविवार को यात्रा कुर्कीबाजार होते हुए जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। 22 सितंबर तक पूरे जनपद में साइकिल यात्रा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें