फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्हरिया घाट में मिला संदिग्ध दशा में लापता व्यवसाई का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर/जहांगीरगंज। संदिग्ध हालात में लापता हुए व्यवसायी का शव बुधवार को सरयू नदी से बरामद हो गया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कम्हरिया घाट के पास गोताखोरों की टीम ने शव बरामद करने में सफलता पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी मिथिलेश मिश्र (45) बीते रविवार से लापता थे। वे हुसैनपुर बाजार स्थित अपनी दुकान से रविवार को रामनगर बाजार के लिए बाइक से निकले थे। इसके बाद से उनका पता नहीं चला। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। परिवार समेत अन्य लोग खोजबीन कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी।
इस बीच मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मिथिलेश की बाइक क्षतिग्रस्त दशा में सरयू नदी के बिड़हर घाट के निकट लावारिस दशा में पड़ी मिली। सीओ आरपी राय समेत जहांगीरगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम होने पर अभियान रोक दिया गया। बुधवार को सीओ व अन्य पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गोताखोर एक बार फिर से सरयू नदी में उतरे। शव को बाद में कम्हरिया घाट के पास बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें