फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान बाउंड्रीवॉल योजना में धांधली

Wed, 30 Dec 2015 10:08 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील के विजयगांव में निर्माणाधीन कब्रिस्तान बाउंड्रीवाल  के निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया था। इसकी शिकायत भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक न तो जांच कराई जा सकी और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई।
विज्ञापन


प्रदेश में सपा की सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कब्रिस्तान बाउंड्रीवॉल निर्माण योजना का शुभारंभ किया था। जिले में भी योजना के  तहत बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। शुरुआत से ही इसके निर्माण में मनमानी की शिकायतें आने लगीं।

कभी धनाभाव के कारण बाधा आई तो कभी  मानकों की अनदेखी की शिकायतें आने लगीं। कहीं विवाद के चलते  कार्य ठप हो गया, तो कहीं किसी अन्य कारण से। निर्माण संबंधी तमाम शिकायतों के बाद भी अधिकारियों ने कोई ठोस कदम  नहीं उठाया।
विज्ञापन


वर्ष 2013-14 में अकबरपुर बलॉक के विजयगांव में बाउंड्रीवॉल निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी  संस्था सी एंड डीएस को सौंपी गई थी। 7 लाख 21 हजार रुपये की लागत से बनने  वाली वाउंड्रीवॉल के निर्माण में शुरुआत से ही मानक की अनदेखी की शिकायतें आने लगीं।

ग्रामीणों ने प्रभारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को पत्र भेजकर घटिया निर्माण की शिकायत भी की थी। इसके बाद भी अब तक कोई कदम नहीं उठाया जा सका। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2013-14 में ही जलालपुर ब्लॉक के जौकाबाद कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल पूर्ण कराए बिना भुगतान करा लिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें