संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के सद्दरपुर बाजार के निकट बाइक से घर जा रहे राइसमिलर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान राइसमिलर की जेब में रखा 50 हजार रुपया व सोने की चेन गिर गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ब्राहिमपुर कुसुमा निवासी राइसमिलर आकाश पटेल शुक्रवार देर शाम सद्दरपुर स्थित राइसमिल से 50 हजार रुपये लेकर बाइक से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह कुछ दूर आगे बढ़ा तो इसी बीच वहां बाइक से तीन लोग पहुंचे। आकाश को रोक लिया। अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। आकाश खुद को बचाने के लिए वहां से भागा। इसी दौरान उसकी जेब में रखा 50 हजार रुपये व सोने की चेन गिर गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नकुल, संदीप, राहुल के खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।