फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कोटे का 147 बोरी चावल राइसमिल से बरामद

Sat, 15 Jul 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
राइसमिल में पकड़ा सरकारी चावल।  
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। जमुनीपुर की एक राइसमिल पर शुक्रवार देर रात छापा मारकर तहसीलदार अकरबपुर ने कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 147 बोरी कोटे का चावल बरामद किया है। जांच में पता चला कि चावल गौसपुर के कोटे का है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह को कालाबाजारी के लिए राइसमिल परिसर में राशन ले जाए जाने की सूचना शुक्रवार रात किसी ने फोन पर दी थी। डीएम ने तहसीलदार अकबरपुर की टीम को तत्काल मौके भेजा। रात करीब साढ़े 10 बजे करीब तहसीलदार जेपी यादव ने पुलिस के साथ जमुनीपुर बाजार स्थित शिवम चावल उद्योग परिसर में छापा मारा।
मिल में एक ट्राॅली में बोरियां लदी मिलीं। छानबीन में पता चला कि बोरियों में चावल भरा है। सभी बोरियों पर सरकारी मुहर लगी है। ट्राली पर चालक से भरी 147 बोरियां बरामद हुईं। मौके पर पहुंच कोटेदार अजय वर्मा ने बरामद राशन को अपना बताया। कहा कि राशन को तौल कराने के लिए धर्मकांटा पर ले जाया जा रहा था। ट्राॅली पंचर हो जाने के चलते उसे शिवम चावल उद्योग जमुनीपुर के परिसर में खड़ा कर दिया गया। कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने बरामद चावल को जमुनीपुर के कोटेदार के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें