जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। मारपीट के एक मामले में पुलिस ने सभासद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जहांगीरगंज क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी प्रदीप तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में पहले से बैठे सभासद राजेश, अनूप, राकेश व विशाल ने उसे रोककर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उसका पर्स, मोबाइल तथा सोने का लाकेट भी गिर गया। कहा गया कि आरोपियों ने तमंचे से जान से मारने की धमकी भी दी। मामले मेंं पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।