फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परिसीमन में छूटे राजस्व गांवों का दूसरी ग्राम पंचायतों में होगा विलय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। शासन के आदेश पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन का डेटा जुटाया जाने लगा है। पिछला चुनाव 899 ग्राम पंचायतों में हुआ था, लेकिन इस बाद 896 ग्राम पंचायतों में ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। परिसीमन में छूटे राजस्व गांवों को पड़ोस की ग्राम पंचायतों में शामिल करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से इस समय ग्राम पंचायतों में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार आबादी का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। इसके लिए हर ग्राम पंचायत की आबादी और उनकी श्रेणी की सूची तैयार हो रही है। इसका जिम्मा सचिवों को सौंपा गया है। ब्लॉक वार एडीओ पंचायत इसकी निगरानी कर रहे हैं। इसी के साथ वर्ष 2022 में हुए निकायों के परिसीमन के समय नगरीय क्षेत्र में शामिल हुई ग्राम पंचायतों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।
विकास खंड टांडा से नगर पंचायत इल्तिफातगंज में शामिल की गईं तीन ग्राम पंचायतों कटारिया, मीरानपुर-बभनपुरा और जिगना को पंचायत चुनाव से बाहर रखा जाएगा। इन ग्राम पंचायतों के राजस्व गांव हिसनापुर व आसापारा परिसीमन में छूट गए थे। इनकी आबादी एक हजार से कम होने के कारण इन्हें ग्राम पंचायत दानपुर में शामिल किया जाएगा। अगर इन राजस्व गांवों की आबादी एक हजार से अधिक होती तो नई ग्राम पंचायताें का गठन किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार की जा रही पत्रावली
परिसीमन में छूटे राजस्व गांवों को एक हजार से कम आबादी होने पर पड़ोस की ग्राम पंचायत में शामिल किया जाएगा। इसके लिए पत्रावली तैयार की जा रही है।
- अनिल कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए/प्रभारी डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें