फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मंडलीय जूडो ट्रायल का आज आएगा परिणाम

Tue, 24 Nov 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों की दावेदारी का फैसला बुधवार को होगा। अयोध्या में 23 नवंबर को आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसमें जिले के 15 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में दम दिखाया था।
विज्ञापन


इससे पहले 21 नवंबर को शहर के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उनके प्रदर्शन के आधार पर नौ बालकों और छह बालिकाओं समेत 15 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन किया गया था। बालक वर्ग में दीपांशु वर्मा, अयांश मौर्य, कृष्णा शुक्ला, सात्विक पांडेय, अर्पित, शौर्य सिंह, ओजस्व मौर्य, आदित्य यादव और दिव्यांश शुक्ला शामिल थे। वहीं, बालिका वर्ग में शिवानी प्रेम शुक्ला, आयुषी पासवान, साइना गुप्ता, सौम्या वर्मा, आयुषी पाल और अनुष्का सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की थी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि मंडल स्तरीय ट्रायल के परिणाम के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें