फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर प्रतिबंध स्वतंत्रता का हनन

Sun, 09 Aug 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने शासन व प्रशासन के रवैये की आलोचना करते हुए कांवर यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगाने की कड़ी आलोचना की। कहा कि कांवर यात्रा आस्था  का प्रतीक है। इस पर रोद स्वतंत्रता का उल्लंघन है।
विज्ञापन


पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार का रवैया अनुचित है। किसी की आस्था पर अंकुश लगाना ठीक नहीं है। यात्रा के दौरान डीजे पर भक्तिमय गीत बजते हैं, जिसका विरोध करना उचित नहीं है। कहा कि सांसद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वृहद समाज को एकजुट होना होगा।

इससे ही संविधान में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का हनन रोका जा सकेगा। प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि इसके आधार पर ही हम अपने हक की प्राप्ति कर सकते हैं। मजबूत संगठन होने पर कोई भी सरकार आस्था से खिलवाड़ नहीं कर सकेगी। जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में जुटें, जिससे हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें