बिजली की लाइन ठीक करते कर्मचारी।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-टांडा मार्ग बिजली आपूर्ति में बाधा बने दो सूखे पेड़ को रविवार को काटा गया। इसके साथ मीरानपुर मोहल्ले में क्षतिग्रस्त खंभे को बदला गया। अधिशाषी अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि पुराने एआरटीओ व पुलिस लाइन के निकट स्थित सूखे पेड़ बिजली आपूर्ति में बाधा बन रहे थे। दोनों पेड़ों को काट दिया गया। इसके अलावा मीरानपुर मोहल्ले में लंबे समय से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे को भी बदल दिया गया है।