फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तेज बारिश से कई क्षेत्रों में किसानों को मिली राहत

Sun, 06 Aug 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को हुई बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली। कई क्षेत्रों में तेज बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को भी सुकून दिया। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी ही हुई।
विज्ञापन

कई दिन से बादल उमड़ने के बाद भी बारिश नहीं होने से किसान परेशान थे। धान की रोपाई कर चुके किसानों को अब सिंचाई की चिंता हो रही है। शनिवार को हुई हल्की बारिश से किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ। रविवार को भी सुबह से उमड़ रहे बादलों को देख किसानों बारिश की आस जगी। दिन में भीटी, महरुआ, अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर व टांडा क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इससे धान की फसल की सिंचाई हो गई। जहांगीरगंज, बसखारी, शुकुलबाजार व कटेहरी क्षेत्र में मामूली बारिश होने से किसान निराश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें