फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत बंसहिया पुरवे में सोमवार दोपहर धर्म परिवर्तन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस दौरान दो व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं था। धारा 144 का उल्लंघन किया गया था। इस पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को बजरंग दल के जिला संयोजक डॉ. हिमांशु गुप्ता को जानकारी मिली कि बंसहिया पुरवे में कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। धर्म परिवर्तन के लिए मौके पर विशेष पूजा भी की जा रही है। इस पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनोज गुप्ता व हिमांशु गुप्ता ने पूरे मामले की जानकारी अकबरपुर कोतवाली पुलिस को दी। इसके साथ ही बजरंग दल नेता डॉ. हिमांशु गुप्ता, संगम पांडेय, शिवम पांडेय, अनिकेत अग्रहरि, प्रशांत, सतीश तिवारी, उपदेश राणा गांव पहुंच गए। तब तक कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। मौके पर काफी ग्रामीण एकत्र थे।
पुलिस ने सुखीराम व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों को कोतवाली ले आया गया। वहां धारा 144 लागू होने के बावजूद बिना अनुमति आयोजन करने के आरोप में दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन की सूचना थी, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ होता नहीं मिला। वहां झाड़फूंक के नाम पर भीड़ एकत्र थी। इसे धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें