फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दिनभर धूप से मिली राहत, शाम होते ही बढ़ी गलन

Sun, 11 Jan 2026 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
रविवार को धूप निकलने के बाद मौसम जब अच्छा हुआ तो राजकीय उद्यान पार्क में लोगों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेस
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। लगातार पड़ रही ठंड से लोगों को रविवार को राहत मिली। सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह करीब आठ बजे से धूप निकल आई, जिससे ठंड से परेशान लोगों काफी राहत मिली। हालांकि शाम को जैसे ही सूरज अस्त हुए वैसे ही गलन भरी ठंड शुरू हो गई। इसके अलावा दिन में भी ठंडी हवाओं ने गलन का एहसास बनाए रखा।
सुबह के समय धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। घरों की छतों, आंगन और खुले स्थानों पर लोग धूप का सहारा लेते दिखे। इसके बावजूद सर्द हवा ने ठिठुरन कम नहीं होने दी। धूप निकलने के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं घरेलू कार्यों में जुटीं और कपड़े साफ करने के लिए धूप का उपयोग किया। बच्चे पार्क और मैदानों की ओर जाते दिखे।
बुजुर्गों और युवाओं ने धूप में बैठकर ठंड से बचाव किया। बाजारों में भी दोपहर के समय रौनक लौटी। शाम होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोग अलाव और हीटर के आसपास दुबकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें