फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धूप से मिली राहत, हवा से बढ़ी ठिठुरन

Mon, 19 Jan 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सोमवार को ठंड से राहत पाने के लिए कलेक्ट्रेट के निकट बने पार्क में मस्ती करते बच्चे व बैठे लोग।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सोमवार को सुबह से शाम तक मौसम के तेवर बदले-बदले नजर आए। दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन चलती हवा ने पूरे दिन सर्दी का असर बनाए रखा।
विज्ञापन

मौसम में नरमी और ठंड का यह मिला-जुला रूप लोगों ने महसूस किया। सुबह करीब नौ बजे धूप निकलने के बाद लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। हालांकि, हवा के झोंकों के कारण ठिठुरन पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रही। शाम करीब चार बजे के बाद मौसम में फिर बदलाव महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कुछ दिनों से पड़ रही ठंड के बीच सोमवार को न्यूनतम तापमान दहाई अंक में पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें