फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: समय सीमा बढ़ने से राहत, अब तक 14.44 लाख गणना प्रपत्र डिजिटाइज

Mon, 01 Dec 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समयसीमा चार दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर करने से मतदाताओं के साथ ही बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कई बीएलओ ने अभी तक गिनती के फॉर्म जमा करने और उन्हें डिजिटाइज करने का काम पूरा नहीं किया है। अभियान में रविवार को 58,360 गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज किया गया। समयसीमा बढ़ने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस लेते हुए बीएलओ को अब गुणवत्ता के तहत काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 18,70,776 मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए जाने थे। 18,70,743 को वितरण किया गया। अब तक 14 लाख 44 हजार 155 गणना प्रपत्र रविवार दोपहर दो बजे तक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। रविवार को कटेहरी में 13,461, टांडा में 9,000 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार आलापुर में 10,100, जलालपुर में 14,419 व अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में 11,380 फाॅर्म अपलोड किए गए। जिले में अब तक 77.20 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो पाया है।
निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर का पहला चरण पूरा करने के लिए सात दिन की और समय सीमा बढ़ाई गई है। इससे जिला प्रशासन और कार्य में लगे बीएलओ समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत महसूस की है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सभी बीएलओ को आयोग की ओर से निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए तय समयसीमा में गणना प्रपत्रों को जमा कराते हुए डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

11 बीएलओ को किया गया सम्मानित
आलापुर। तहसील सभागार में रविवार को 11 बीएलओ को सम्मानित किया गया व सुपरवाइजरों की सराहना की गई। एसडीएम सुभाष सिंह ने सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि चुनाव कार्य अत्यंत जिम्मेदारी का दायित्व है और इसे निभाने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर लोकतंत्र के असली प्रहरी हैं। सम्मानित किए गए बीएलओ में ममता यादव (सैदपुर लेढुआडीह), कमला देवी (सरांवा), महिमा देवी (पटना मुबारकपुर), विजयलक्ष्मी (रामनगर मवुहर), सुनीता देवी (जल्लापुर नेवरी), कुसुमलता (राउत पारा), प्रीति देवी (कौड़ाही), ममता वर्मा (फरीदपुर कठेरिया), रत्ना तिवारी (चोरमारा कमलपुर), राधिका देवी (निकसपुर) और सुशीला देवी (धारूपुर) शामिल रहीं। सुपरवाइजरों में फारोग अहमद, ओमप्रकाश यादव, संतोष कुमार गुप्ता, राहुल, गौतम, कमलेश चंद्र गुप्ता, चंद्रेश कुमार, दिनेश चंद्र पटेल, राजन रायन और पंकज कुमार सिंह को प्रशंसा पत्र दिए गए।


अनाउंसमेंट कराकर की जा रही अपील
विद्युतनगर। टांडा नगर क्षेत्र के 73 मतदान बूथों के लगभग 85 प्रतिशत गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन किया जा चुका है। इन प्रभारी व जलकल अवर अभियंता आशीष कुमार चौहान ने बताया कि नगर पालिका के 200 से अधिक कर्मचारियों को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी मतदाता का गणना प्रपत्र छूटने न पाए। इसके साथ ही नागरिकों को जागरूक करने के लिए प्रतिदिन ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से गणना प्रपत्र जल्द से जल्द जमा करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें