फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कायाकल्प ने बदली परिषदीय स्कूलों की सूरत

Sat, 25 Mar 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर के कम्पोजिट विद्यालय शिवबाबा में शनिवार को कायाकल्प योजना के तहत गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन





बीईओ धनपत यादव ने कहा कि कायाकल्प योजना ने परिषदीय स्कूलों का माहौल बदल कर रख दिया है। विद्यालयों में पहले जहां समुचित संसाधन बच्चों लिए नहीं होते थे वहीं अब टाइल्स लगे कक्षों में बच्चे बैठकर पढ़ रहे हैं।



प्रधान संघ अध्यक्ष मान सिंह ने भी कायाकल्प योजना की सराहना की। कहा कि ऐसे सकारात्मक प्रयासों से ही परिषदीय स्कूलों की दशा व दिशा बदली है। एआरपी सत्यदेव, उपेंद्र सिंह, सुनील कुमार व इरशाद ने कहा कि तेजी के साथ परिषदीय स्कूलों के हालात में सुधार हो रहे हैं। इस मौके पर पंकज वर्मा, अजय कुमार, आज्ञाराम, राजीव उपाध्याय व उमेश गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें